गढ़वा: आदिम जनजाति महिला के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म, विरोध करने पर पति-पत्नी को धमकाया, चार लोगों पर FIR दर्ज
गढ़वा (चिनिया): गढ़वा जिले के चिनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिगसिगा खुर्द गांव में एक महिला के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर चिनिया थाना में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
आदिम जनजाति पीड़िता ने थाना में दी गई शिकायत में बताया है कि 18 जुलाई की रात करीब 11:00 बजे गांव के ही उमेश प्रसाद (पिता – विजय साव) ने उसके घर में घुसकर जबरन उसके साथ बलात्कार किया। जब उसने विरोध किया और चिल्लाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर आवाज दबा दी।
घटना के समय महिला का पति गांव से बाहर था, जो शादी समारोह में शामिल होने गया था। लेकिन घटना के दौरान वह अचानक घर लौट आया, जिसके बाद आरोपी से उसकी हाथापाई हुई। इस दौरान उमेश प्रसाद की चप्पल और मोबाइल घटनास्थल पर छूट गया, जिसे पीड़िता ने सुरक्षित रख लिया।
आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी
पीड़िता ने बताया कि अगले दिन (19 जुलाई) आरोपी उमेश प्रसाद के पिता विजय साव, चाचा महेन्द्र साव और सुनिल साव उसके घर पहुंचे और उसे तथा उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि “अगर यह बात किसी को बताई तो जान से मार देंगे या उल्टे केस में फंसा देंगे।”
इतना ही नहीं, आरोप है कि चारों लोगों ने महिला और उसके पति को पूरे दिन नजरबंद कर रखा और बाहर जाने नहीं दिया। 20 जुलाई को भी ये लोग दोपहर तक उनके घर पर मौजूद रहे और बार-बार धमकी देकर मामले को पैसे लेकर रफा-दफा करने का दबाव बनाते रहे।
चार आरोपियों पर दर्ज हुई प्राथमिकी
पीड़िता की शिकायत पर चिनिया थाना में चार लोगों —
1. उमेश प्रसाद (मुख्य आरोपी)
2. विजय साव (पिता)
3. महेंद्र साव (चाचा)
4. सुनिल साव (चाचा)
के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस कर रही है जांच
चिनिया थाना प्रभारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि मामला गंभीर है और सभी आरोपों की जांच की जा रही है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों में आक्रोश
घटना के बाद सिगसिगा खुर्द गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने मांग की है कि सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए।
22 जुलाई: गढ़वा पलामू लातेहार की 10 बड़ी खबरें
*रमकंडा: सरकारी भूमि की अतिक्रमण वाले जगह पर यात्री शेड निर्माण का विरोध, असामाजिक तत्वों ने पूर्व मंत्री का योजना बोर्ड उखाड़ फेंका*
