भाजपा मंडल अध्यक्ष बजरंग प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि आनन्द सोनी, विधायक प्रतिनिधि ओम प्रकाश के नेतृत्व में अलग-अलग टोली बनाकर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी बीडी राम के पक्ष में लगातार जन संपर्क अभियान चलाया जा रहा है.
देखें वीडियो: पलामु लोकसभा में लौंडा नाच से प्रचार प्रसार
साहेबगंज में टूट गया JMM का चुनावी मंच: क्लिक करें
बड़गड़: भाजपा मंडल इकाई बड़गड़ के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष बजरंग प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि आनन्द सोनी, विधायक प्रतिनिधि ओम प्रकाश के नेतृत्व में अलग-अलग टोली बनाकर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी बीडी राम के पक्ष में लगातार जन संपर्क अभियान चलाया जा रहा है.
10 मई: पलामु गढ़वा झारखंड की 25 खबरें: क्लिक करे
इन क्षेत्रों में चला जनसंपर्क अभियान
शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड के बोडरी, परसवार, सालो, बढ़नी, गड़ीया, मुटकी बरकोल, मदगढ़ी च, बहेराखांड़, हेसातू , कुल्ही संगाली, मदगढ़ी, चपिया, कुटकू, भजना, खुरा आदि गांवों में घर घर जाकर मतदाताओं से पलामू संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बीडी राम के पक्ष में मतदान करने तथा देश के सबसे मजबूत लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बना कर देश को सुरक्षित हाथों में सौंपने का आग्रह किया.
रंका में इस हेलीकॉप्टर से पहुंचे राजद नेता तेजस्वी यादव: देखें वीडियो
ये थे उपस्थित
भाजपा द्वारा चलाए जा रहे जन संपर्क अभियान में मुख्य रूप से पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश प्रसाद, जिला कार्य समिति सदस्य सुरेश केसरी, बसंत सोनी, परशुराम सिंह, रामचंद्र सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता देवी, महिला मोर्चा जिला मंत्री स्वाति तिर्की नेपाल प्रसाद, रामानन्द यादव, अनिमेष पाठक, रामसेवक रजक, अमित कुमार गुप्ता, मुकेश सिंह, देवसागर यादव, रवि सोनी, रंजन सोनी, मुकेश सोनी आदि सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थें.
