झारखंड की खनिज संपदा लूटने का प्रयास कर रही भाजपा,चिनिया में बोली पूर्व सीएम हेमन्त सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन
चिनिया: प्रखंड मुख्यालय स्थित चिरका आईटीआई मैदान में शनिवार को झारखंड के पुर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पत्नी कल्पना सोरेन ने पहुंचकर इंडिया महागठबंधन के पलामू लोकसभा क्षेत्र के राजद प्रत्याशी ममता भुईयां के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने 13 मई को अधिक से अधिक इण्डिया गठबंधन के पक्ष में मतदान कर विजयी बनाकर संसद में भेजे जाने एवं क्षेत्र की विकास किये जाने की बात कही।
झूठे केस में पूर्व सीएम को जेल भेजा: कल्पना

उन्होंने कहा कि भाजपा के सांसद बीड़ी राम अपने 10 साल के कार्यकाल मे कुछ नही किया,वही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ भोले-भाले जनता से झुठे वादे कर ठगने काम किया हैं। दो करोड़ नौकरी व जनता के खाते में 15 लाख रुपए देने की बात कही गई थी,
लेकिन एक भी वादा पुरा नहीं हुआ।भाजपा झारखंड के आदिवासी के बेटा एवं पुर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को साजिश के तहत ईडी का इस्तेमाल कर झूठे केस में फसाकर जेल भेजने का काम किया है। भाजपा झारखंड के खनिज संपदा लुटने का प्रयास कर रही।लेकिन ऐसा कभी नहीं होने देंगे।
11 मई: झारखंड की 25 मुख्य खबरें फटाफट: click here










