रमकंडा में अंचल दिवस का आयोजन
आठ मामले आये सामने, भूमि विवाद सबसे अधिक
गढ़वा:उपायुक्त के निर्देशानुसार हर महीने की 15 तारीख को आयोजित होने वाले अंचल दिवस का आयोजन सोमवार को रमकंडा अंचल कार्यालय में किया गया।

इस दौरान ग्रामीण बड़ी संख्या में अपनी समस्याएँ लेकर पहुँचे।

कार्यक्रम में कुल आठ मामले सामने आए। इनमें

-
भूमि दाखिल-खारिज से जुड़ा 1 मामला
-
भूमि प्रमाण पत्र से जुड़े 2 मामले
-
भूमि विवाद से जुड़े 5 मामले
शामिल थे। सभी मामलों की जांच के बाद निष्पादन करने का आश्वासन दिया गया।

इस अवसर पर अंचल निरीक्षक नदिम अहमद, राजस्व कर्मचारी बिनोद सिंह और

अंचल ऑपरेटर आदर्श यादव उपस्थित रहे।


