गढ़वा: रमकंडा प्रखंड कार्यालय में सहिया और ग्रामीणों का हंगामा, ग्रामसभा नहीं होने पर धरने पर बैठे
रमकंडा: सहिया चयन और ग्रेडिंग के नाम पर वसूली के आरोप को लेकर गुरुवार को निर्धारित ग्रामसभा नहीं होने से रमकंडा प्रखंड मुख्यालय में सहियाएं और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। दोपहर बाद बड़ी संख्या में लोग प्रखंड कार्यालय पहुंचे और जमकर हंगामा किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने बीडीओ कार्यालय का घंटों तक घेराव किया।

हालात बिगड़ते देख पुलिस बल को बुलाना पड़ा, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर ग्रामीण और सहिया बीडीओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। बाद में रमकंडा मुखिया के हस्तक्षेप और अगली तिथि में ग्रामसभा आयोजित करने के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ और ग्रामीण लौट गए।

क्या है मामला
गढ़वा जिले के रंका सीएचसी के अधीन तीन क्लस्टरों की सहियाओं से ग्रेडिंग के नाम पर वसूली और रमकंडा पंचायत में सहिया चयन में गड़बड़ी की शिकायतें लगातार उठ रही हैं। इसी मामले में बुधवार को रमकंडा बीडीओ की अध्यक्षता में जांच टीम ने सहियाओं से पूछताछ की थी। गुरुवार को ग्रामसभा की तिथि निर्धारित थी, लेकिन आयोजन नहीं होने पर आक्रोश फैल गया।

ग्रामसभा स्थल को लेकर उहापोह
बीडीओ की ओर से जारी पत्र के अनुसार, सहियाओं की कार्यप्रणाली की जांच के लिए 18 से 27 सितंबर तक अलग-अलग गांवों में ग्रामसभा आयोजित होनी है।

- 18 सितंबर: रमकंडा
- 19 सितंबर: रक्सी
- 20 सितंबर: मंगराही
- 23 सितंबर: मुरली
- 24 सितंबर: दाहो
- 25 सितंबर: रोहडा
- 26 सितंबर: केरवा
- 27 सितंबर: कुट्टी
लेकिन पत्र में ग्रामसभा स्थल का उल्लेख न होने से ग्रामीण और सहियाओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

ये थे उपस्थित: धरना प्रदर्शन में सहिया अनिता देवी, चिंता देवी, सुनीता देवी, रीता देवी, ग्रामीण गीता देवी, मानती देवी, भगवती देवी, कामेश सिंह, पनवा देवी,
शकुंतला देवी, जेठन सिंह, मुनेश्वर सिंह, सरिता देवी, चमेली देवी, ललिता देवी, दिलवंती देवी, राजमती देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
गढ़वा का रहस्यमयी सिक्का – सांपों का कहर | Garhwa News

*गढ़वा : रमकंडा में हुई भूमि विवाद में हत्या के दोषी को सश्रम आजीवन कारावास, 10 हजार जुर्माना*

गढ़वा : रमकंडा में हुई भूमि विवाद में हत्या के दोषी को सश्रम आजीवन कारावास, 10 हजार जुर्माना
