Jharkhand Weather:दशहरा में भीगेंगे झारखंडवासी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
रांची: झारखंड में इस बार दशहरा का त्योहार बारिश भरा रहने वाला है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 19 से 25 सितंबर 2025 के बीच राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।
इस दौरान कई इलाकों में गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है।
इसके बाद भी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 26 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक मानसून सक्रिय रहेगा और सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है।
12 से 18 सितंबर तक बारिश का हाल
बहुत अधिक वर्षा वाले जिले: दुमका, कोडरमा, रामगढ़

सामान्य से अधिक वर्षा वाले जिले: रांची, हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद, पश्चिमी सिंहभूम, जामताड़ा, गोड्डा

सामान्य वर्षा वाले जिले: पलामू, लातेहार, चतरा, लोहरदगा, खूंटी, बोकारो, सरायकेला-खरसावां

बहुत कम वर्षा वाला जिला: साहिबगंज

त्योहार पर असर
दशहरा पर्व के दौरान रावण दहन और मेलों में भारी भीड़ जुटती है।

लेकिन इस बार बारिश और वज्रपात आयोजन पर असर डाल सकते हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सचेत रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।

video: गढ़वा पलामू लातेहार की 10 बड़ी ख़बरें



गढ़वा के इस पूजा पंडाल में इस बार दशहरे पर छऊ नृत्य होगा मुख्य आकर्षण
