रमकंडा के पूजा पंडाल में पहुंचे पूर्व मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर, माता रानी का लिया आशीर्वाद
गढ़वा : नवरात्रि पर्व पर शुक्रवार की शाम रमकंडा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में बने पूजा पंडालों में पूर्व मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर पहुंचे।

उन्होंने श्रद्धा भाव से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की मंगलकामना की।

रमकंडा में अज्ञात चोरों का आतंक : एक ही रात दो बाइक चोरी, भागते समय चप्पल छोड़ गए बदमाश
पूर्व मंत्री ठाकुर ने कहा कि नवरात्रि जैसे पावन पर्व पर मां दुर्गा की उपासना से शक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है।

इस दौरान पूजा पंडालों में मौजूद लोगों ने माता रानी की चुनरी भेंट कर पूर्व मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

गढ़वा: करंट से दो भाइयों की मौत पर फूटा आक्रोश, चार घंटे जाम रहा रमकंडा–मेदिनीनगर मुख्य मार्ग
मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष शम्भु राम, बिस्सूत्री उपाध्यक्ष नितेश कुमार सिंह, केंद्रीय समिति सदस्य राजकिशोर यादव, श्रवण प्रसाद कमलापुरी, बिनोद कुमार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।














