रमकंडा: धावा पुल के पास कार और बाइक में भीषण टक्कर, दो युवक गंभीर, एक रांची रेफर
गढ़वा: रमकंडा-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर रविवार दोपहर लगभग एक बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया।

रामगढ़ थाना क्षेत्र के धावा पुल के समीप कार और बाइक में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार सवारों को भी हल्की चोटें आईं।

घायलों की पहचान पथलादामर टोला निवासी कृपा यादव (पुत्र-रामपुकार यादव) और महुआधाम निवासी मनीष ठाकुर (पुत्र-सुरेंद्र ठाकुर) के रूप में हुई है।

दोनों बाइक से मेदिनीनगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रमकंडा की एक कार वापस लौट रही थी. जिसने बाइक को टक्कर मार दी।

रमकंडा में करंट हादसे में दो किशोरों की मौत, विधायक प्रतिनिधि ने परिवार को दिया सहयोग
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मेदिनीनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने कृपा यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रांची रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार उनके माथे पर गहरी चोट लगी है।


हाठु नदी स्थित माइंस से ओवरलोड गिट्टी की बिक्री, हादसों का खतरा बढ़ा
वहीं मनीष ठाकुर का हाथ फ्रैक्चर हो गया है और उनका इलाज मेदिनीनगर में जारी है।

हादसे में कार और बाइक दोनों को भारी नुकसान पहुंचा है। कार सवार दो लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं।


















