रमकंडा-भंडरिया मार्ग पर हादसा, महिला की मौत, किशोरी घायल

रमकंडा-भंडरिया मार्ग पर हादसा, महिला की मौत, किशोरी घायल

रमकंडा: प्रखंड क्षेत्र के सालेटोंगरी गांव के पास सोमवार की शाम दर्दनाक हादसा हो गया।

बैरिया साप्ताहिक बाजार से सामान लेकर घर लौट रही 60 वर्षीय नीलमणि पन्ना (पत्नी- दानियाल केरकेट्टा) को पीछे से आ रही एक अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी।

हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

रमकंडा में विवाहिता का कुआं से मिला शव, ससुराल वालों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज 

स्थानीय ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल नीलमणि को मेदिनीनगर अस्पताल ले जाया गया,

जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

इस दौरान उनके साथ मौजूद परिजन मनोज लकड़ा की 14 वर्षीय पुत्री सलोमी लकड़ा भी बाइक की चपेट में आकर घायल हो गई।

रमकंडा: धावा पुल के पास कार और बाइक में भीषण टक्कर, दो युवक गंभीर, एक रांची रेफर

उसे भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया। गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है।

Mukesh Tiwari
Author: Mukesh Tiwari

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!