रमकंडा में सेना के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा, भाजपा नेताओं ने दिखाई एकजुटता

रमकंडा में सेना के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा, भाजपा नेताओं ने दिखाई एकजुटता

गढ़वा, 22 मई 2025
भारतीय सेना के सम्मान में रामकंडा प्रखंड में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा के निर्देश पर भाजपा नेता अवधेश प्रसाद गुप्ता के आवास से प्रारंभ हुई। कार्यक्रम में देशभक्ति और संगठनात्मक एकता की झलक देखने को मिली।

इस तिरंगा यात्रा में भाजपा के जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ भाजपा के कई वरिष्ठ और सक्रिय नेता जैसे वीरेंद्र प्रसाद केसरी, पारस माली, नंदलाल केसरी, उदय प्रसाद गुप्ता, धनंजय विश्वकर्मा, छोटेलाल अग्रवाल, मंटू बाबा, अंतू सिंह, अरविंद यादव, राजू प्रसाद गुप्ता और राजीव प्रसाद गुप्ता उपस्थित रहे।

भाजपा उपाध्यक्ष प्रेमनाथ यादव और महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती सोनू देवी के साथ-साथ नीलू बैठा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से रामकंडा की गलियां गूंज उठीं।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय सेना के प्रति सम्मान प्रकट करना और युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करना रहा।

इसे भी पढ़े: गोदरमाना में लाडली सेवा सदन सील, संचालक गिरफ्तार – अवैध अल्ट्रासाउंड और भ्रूण लिंग परीक्षण का खुलासा

Mukesh Tiwari
Author: Mukesh Tiwari

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!