Breaking: अब गढ़वा में इस मुखिया की वित्तीय शक्ति होगी जप्त, उपायुक्त ने की अनुशंसा
गढ़वा : जिला ग्रामीण विकास शाखा गढ़वा की ओर से ग्राम पंचायत तमगे कला, प्रखंड–रंका की मुखिया श्रीमती रिकी देवी की वित्तीय शक्ति जप्त करने की अनुशंसा की गई है।

दरअसल, ग्राम तमगेखुर्द निवासी संगीता देवी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2020-21 में स्वीकृत गाय शेड निर्माण कार्य पूरा किए बिना ही राशि का भुगतान कर दिया गया।

इस शिकायत की जांच प्रखंड विकास पदाधिकारी रंका एवं डी.आर.डी.डी. गढ़वा से कराई गई।

जांच रिपोर्ट के आधार पर मुखिया रिकी देवी से स्पष्टीकरण मांगा गया था।

उन्हें 26 अगस्त 2025 को स्वयं उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया।

हालांकि उनका जवाब असंतोषजनक पाया गया।

इसी आलोक में उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने पंचायती राज विभाग,

झारखंड को पत्र भेजकर मुखिया रिकी देवी की वित्तीय शक्ति जप्त करने की अनुशंसा की है।


















