भंडरिया में संघ का पथ संचलन एवं विजयादशमी उत्सव, शताब्दी वर्ष पर 5 जनजागरण अभियान की घोषणा

भंडरिया में संघ का पथ संचलन एवं विजयादशमी उत्सव, शताब्दी वर्ष पर 5 जनजागरण अभियान की घोषणा

भंडरिया(संतोष वर्मा): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को भंडरिया खंड की ओर से भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया।

यह संचलन भीतर भंडरिया से प्रारंभ होकर इंदिरा गांधी चौक होते हुए मध्य विद्यालय भंडरिया तक निकाला गया।

स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए और रास्ते में स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया।

मध्य विद्यालय परिसर में विजयादशमी एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर गढ़वा जिला कार्यवाह नितेश कुमार ने बौद्धिक सत्र में विजयादशमी उत्सव के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि संघ अपने शताब्दी वर्ष में “पंच परिवर्तन” के तहत पांच प्रमुख मुद्दों – पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, स्वदेशी अपनाना, कुटुंब प्रबोधन और नागरिक कर्तव्य पर व्यापक जनजागरण अभियान चलाएगा।

उन्होंने बताया कि शताब्दी वर्ष के दौरान पूरे देश में गृह संपर्क अभियान, हिंदू सम्मेलन, प्रबुद्ध नागरिक गोष्ठी और सामाजिक सद्भाव बैठकों का

आयोजन किया जाएगा। विजयादशमी को उन्होंने हिंदू समाज के लिए पौरुष और शक्ति जागरण का पर्व बताया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि स्थानीय मुखिया विनय सिंह, जिला प्रचारक बासुकीनाथ, खंड कार्यवाह विपिन मिश्रा,

बीडीसी अंबिका सिंह, जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख देवनारायण सिंह, वनवासी कल्याण आश्रम जिला संगठन मंत्री योगेंद्र प्रसाद,

ब्रह्मदेव सिंह, वीएचपी खंड संयोजक संजय कुशवाहा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश्वर ठाकुर, गोलू केशरी, रंजन गोस्वामी  सहित अनेक गणमान्य लोग एवं दर्जनों ग्रामों से आए स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

 

Mukesh Tiwari
Author: Mukesh Tiwari

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!