पलामू में मुठभेड़: 15 लाख के इनामी नक्सली नितेश यादव के दस्ते पर सुरक्षाबलों का हमला, कमांडर तुलसी भुइंया ढेर
पलामू जिले में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन जारी है। सोमवार की शाम करीब 7 बजे से शुरू हुई यह मुठभेड़ मंगलवार सुबह तक मोहम्मदगंज और हैदरनगर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती सीताचुआं इलाके में चली, जहां झारखंड और बिहार पुलिस के लिए सिरदर्द बना टॉप माओवादी कमांडर नितेश यादव अपने दस्ते के साथ मौजूद था।
मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने टॉप नक्सली कमांडर तुलसी भुइंया को ढेर कर दिया है। उसके शव के साथ एक SLR राइफल भी बरामद की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ में 15 लाख के इनामी नक्सली नितेश यादव को भी गोली लगी है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
🧠 नक्सलियों के सबसे सुरक्षित ठिकाने में घुसकर ऑपरेशन
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नितेश यादव अपने दस्ते के साथ हुसैनाबाद, मोहम्मदगंज और हैदरनगर के सीमावर्ती पहाड़ी इलाकों में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। इस सूचना पर पलामू एसपी रीष्मा रमेशन के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसके दौरान सीताचुआं में मुठभेड़ शुरू हो गई।
इलाका बेहद संवेदनशील और माओवादियों का सुरक्षित ठिकाना माना जाता है। यही वजह है कि सुरक्षाबल पूरी सावधानी और रणनीति के तहत कार्रवाई कर रहे हैं। पलामू एसपी समेत तमाम वरीय अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं और सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।
👥 प्रमुख माओवादी कैडर भी दस्ते में शामिल
मुठभेड़ में शामिल नितेश यादव के दस्ते में करीब आधा दर्जन माओवादी हैं, जिनमें 10 लाख का इनामी संजय गोदराम भी शामिल है। नितेश यादव पिछले 15 वर्षों से झारखंड और बिहार पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।
📌 गढ़वा डायरी पर पढ़ते रहें अपने इलाके की हर बड़ी और सच्ची खबर — गांव, पंचायत से लेकर जिला तक की ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जुड़ें हमसे।
👉 [www.garhwadayri.in
📺 देखिए यह पूरी खबर वीडियो में भी – हमारे YouTube चैनल “खबरीलाल झारखंड” पर!
🎙️ गांव की गलियों से लेकर विधानसभा तक की आवाज़ —
सबसे तेज़, सबसे भरोसेमंद लोकल न्यूज, सिर्फ खबरीलाल झारखंड पर।
👉 अभी सब्सक्राइब करें: 👉 Khabrilal Jharkhand – Subscribe Now
🔔 नोटिफिकेशन बेल जरूर दबाएं ताकि कोई खबर न छूटे।
झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 20 जिलों के उपायुक्त बदले, बदल गए गढ़वा डीसी , देखिए पूरी सूची
झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 20 जिलों के उपायुक्त बदले, बदल गए गढ़वा डीसी , देखिए पूरी सूची
