Garhwa News: डीजे विवाद में दूल्हे के पिता और भाइयों की पिटाई, बैरंग लौटी बारात — पंचायत के बाद तय हुई दोबारा शादी

Garhwa News: डीजे विवाद में दूल्हे के पिता और भाइयों की पिटाई, बैरंग लौटी बारात — पंचायत के बाद तय हुई दोबारा शादी

गढ़वा: जिले के रंका थाना क्षेत्र अंतर्गत बाहाहारा गांव में सोमवार रात को एक शादी समारोह में डीजे को लेकर हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। डीजे की आवाज और संचालन को लेकर हुए झगड़े में दूल्हे के पिता और दो भाइयों की जमकर पिटाई कर दी गई, जिससे शादी समारोह बीच में ही रुक गया और बारात बैरंग लौट गई।

बारात पलामू जिले के रामगढ़ प्रखंड के काचन पंचायत के पछमारा टोला से आई थी। दूल्हे का नाम सुकराम सिंह, पिता सोहराई सिंह बताया गया है। बारात जैसे ही लड़की पक्ष के गांव पहुंची, द्वारपूजा और जयमाला समेत भोजन-नाश्ता का कार्यक्रम भी संपन्न हो गया था। इसी दौरान, डीजे को लेकर शराती पक्ष के कुछ लोगों से विवाद हो गया।

झगड़ा इतना बढ़ गया कि गांव के शरातियों ने दूल्हे के पिता और दोनों भाइयों — आर्मी जवान अनिल सिंह और होमगार्ड जवान उपेन्द्र सिंह को बुरी तरह पीट दिया। इस अप्रिय घटना से आहत होकर दूल्हा और उसके परिजन बिना शादी किए ही वापस लौट गए।

🏘️ पंचायत में हुआ समाधान, तय हुई दोबारा शादी

घटना के बाद अगले दिन यानी मंगलवार को लड़की पक्ष के करीब एक दर्जन लोग दूल्हे के गांव पहुंचे। मंगलवार शाम को एक सामाजिक पंचायत बुलाई गई, जिसमें दोनों पक्षों के लोग और कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

पंचायत में यह निर्णय लिया गया कि:

  • बुधवार को दोबारा बारात लाई जाएगी और शादी होगी।

  • मारपीट करने वाले शरातियों की पहचान कर उन्हें सामाजिक दंड दिया जाएगा।

  • दंड के बाद ही शादी संपन्न कराई जाएगी।

दूल्हा पक्ष इस शर्त पर दोबारा शादी करने के लिए राजी हो गया है।यह घटना न केवल गढ़वा जिले, बल्कि पलामू जिले के रामगढ़ प्रखंड में भी चर्चा का विषय बन गई है।

Mukesh Tiwari
Author: Mukesh Tiwari

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!