गढ़वा-पलामू को नितिन गडकरी की बड़ी सौगात, 2460 करोड़ की दो सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

गढ़वा-पलामू को नितिन गडकरी की बड़ी सौगात, 2460 करोड़ की दो सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

गढ़वा | विशेष प्रतिनिधि
झारखंड के गढ़वा जिले में बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 2460 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस ऐतिहासिक मौके पर राज्य के मंत्री राधाकृष्ण किशोर, पलामू के सांसद विष्णुदयाल राम, राज्यसभा सांसद कालीचरण सिंह, स्थानीय विधायकगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और सैकड़ों गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग-39 के शंखा से खजुरी तक फोरलेन सड़क का लोकार्पण किया, जो पलामू और गढ़वा जिलों को जोड़ते हुए उत्तर प्रदेश व छत्तीसगढ़ की सीमाओं तक सीधा संपर्क बनाएगा। यह सड़क अब तक एक घंटे में तय होने वाली दूरी को घटाकर 20 मिनट में बदल देगी। इस मार्ग से आवागमन आसान, व्यापार सुगम और आर्थिक गतिविधियों को बल मिलेगा।

इसके साथ ही छत्तीसगढ़-झारखंड की सीमा से गुमला तक बनने वाली एक नई सड़क परियोजना का भी शिलान्यास किया गया। यह रायपुर-धनबाद इकोनॉमिक कॉरिडोर का अहम हिस्सा होगा। इस सड़क के बनने से रुपसेरा, रैदीह, सिलाम और गुमला जैसे इलाकों में बाईपास सुविधा मिलेगी, जिससे यातायात का दबाव कम होगा और सड़क सुरक्षा में सुधार आएगा।

गडकरी ने कहा कि ये परियोजनाएं केवल यातायात ही नहीं, बल्कि पूरे दक्षिणी झारखंड के आर्थिक और सांस्कृतिक विकास की नई नींव रख रही हैं। इन सड़कों के ज़रिए पर्यटन, वाणिज्य और स्थानीय पहचान को भी बढ़ावा मिलेगा।

03 जूलाई 2025|Garhwa-Palamu-Latehar की 10 बड़ी खबरें | नया नियम,Sarkari Yojana,Ration Card, Vacancy

Mukesh Tiwari
Author: Mukesh Tiwari

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!