गढ़वा पुलिस ने बिहार के सासाराम से राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह को किया गिरफ्तार

गढ़वा पुलिस ने बिहार के सासाराम से राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह को किया गिरफ्तार

गढ़वा: गढ़वा पुलिस ने सोमवार को बिहार के सासाराम से महागठबंधन के राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारी के बाद उन्हें गढ़वा लाया गया है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, सत्येंद्र साह पर वर्ष 2004 में गढ़वा थाना क्षेत्र के चिरौंजिया मोड़ पर हुई बैंक लूटकांड में शामिल होने का आरोप है।

इस मामले में उनके खिलाफ गढ़वा थाना कांड संख्या 320/2004 दर्ज है, जिसमें आईपीसी की धारा 395, 397 और 120(बी) लगाई गई थी।

बताया जा रहा है कि इस मामले में सत्येंद्र साह लंबे समय से फरार चल रहे थे। उनके खिलाफ गढ़वा व्यवहार न्यायालय से वर्ष 2018 में स्थायी (लाल) वारंट जारी किया गया था।

गिरफ़्तारी का विडियो देखें 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को सत्येंद्र साह सासाराम विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर कार्यालय से बाहर निकल रहे थे,

तभी गढ़वा और करहगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। करहगर थाना पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें गढ़वा पुलिस को सौंप दिया।

गढ़वा के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि “सत्येंद्र साह के खिलाफ दर्ज पुराने आपराधिक मामले में न्यायालय से वारंट जारी था,

गढ़वा की स्वास्थ्य व्यवस्था फिर हुई शर्मसार! गर्भवती को पैदल लौटना पड़ा घर, एम्बुलेंस खड़ी रही अस्पताल में

जिसे तामिल करते हुए कार्रवाई की गई है।”

इधर, गढ़वा और सासाराम दोनों जगहों पर इस गिरफ्तारी को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

बताया जा रहा है कि सत्येंद्र साह रोहतास जिले के करहगर थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

Mukesh Tiwari
Author: Mukesh Tiwari

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!