गढ़वा: रमकंडा पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर दो वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
नितेश तिवारी, रमकंडा: पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर दो वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।जिन्हें गिरफ्तार किया है इनमें रमकंडा थाना क्षेत्र के मंगराही गांव निवासी
स्व मुनारिक राम के पुत्र सुदेस्वर राम व कोंग्रेस राम के पुत्र ठेगु राम का नाम शामिल है।
उक्त आरोपी को पुलिस कई महीनो से तलाश कर रही थी।लेकिन पुलिस की गिरफ्त से उक्त दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। इसी बिच अभियान के तहत पुलिस ने छापेमारी कर गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे गिरफ्तार कर लिया
