गढ़वा: सहियाओं से ग्रेडिंग के नाम पर रंका और रमकंडा में वसूली, सहिया साथियों ने वसूले छः छ हजार

गढ़वा: सहियाओं से ग्रेडिंग के नाम पर रंका और रमकंडा में वसूली, सहिया साथियों ने वसूले छः छ हजार

गढ़वा जिले के रंका और रमकंडा प्रखंडों में सहियाओं से ग्रेड (ए, बी और सी) दिलाने के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। सहियाओं ने आरोप लगाया है कि सहिया साथी हर क्लस्टर में आधी रकम तक ले लेती हैं और जिला स्वास्थ्य पदाधिकारी तक पैसा पहुंचाने का हवाला देती हैं।

शिकायत लेकर पहुंचीं सहिया

मंगलवार को रंका और रमकंडा प्रखंड की कई सहियाएं उपायुक्त के पास आवेदन लेकर पहुंचीं। उनका कहना है कि ग्रेडिंग में मिलने वाली राशि से सहिया साथी जबरन वसूली करती हैं।

ए ग्रेड (₹12,000 मिलने पर ₹6,000 वसूली)

बी ग्रेड (₹6,000 मिलने पर ₹3,000 वसूली)

सी ग्रेड (₹3,000 मिलने पर ₹1,500 वसूली)

किन सहिया साथियों पर लगा आरोप

रमकंडा प्रखंड:

सीमा देवी (रमकंडा क्लस्टर की सहिया साथी) पर कई सहियाओं से ₹1,500 से लेकर ₹6,500 तक वसूली का आरोप।

शिकायत करने वाली सहियाओं में चिंता देवी, रीता देवी, सुनिता देवी, अनिता देवी, सोनी देवी, राजकुमारी देवी, विपती देवी शामिल।

रंका प्रखंड:

उषा देवी (दुधवल क्लस्टर की सहिया साथी) पर ₹4,500 से लेकर ₹7,000 तक वसूली का आरोप।

जिन सहियाओं से वसूली हुई उनमें प्रेमा देवी, किस्मती देवी, सरिता देवी, राजपति कुंवर, बुधमानी देवी, जया प्रसाद यादव शामिल।

अन्य क्लस्टर:

पुनम देवी पर आरोप कि उन्होंने फुल कुमारी देवी से ₹9,000 और हर महीने ₹100 मोबाइल खर्च के नाम पर वसूले।

कर्री की सहिया सविता देवी से तीन बार में ₹13,000, संगीता देवी से ₹8,000, कलावती देवी से ₹7,000, फुल कुमारी लकड़ा से ₹5,000 और पार्वती देवी से ₹5,000 वसूली का आरोप।

जांच में मामला सही पाया गया

उपायुक्त ने शिकायत मिलने के बाद रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. असजद अंसारी को जांच का निर्देश दिया। उन्होंने सहियाओं को अस्पताल बुलाकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोप सही पाए गए।

डॉ. अंसारी ने कहा कि कुछ सहियाओं ने रकम ऑनलाइन भेजी है और कुछ ने नगद दी है। मामले की गंभीर जांच कर रिपोर्ट उपायुक्त को भेजी जाएगी।

इसे भी पढ़े: खुशखबरी: गढ़वा में इस दिन दो किस्तों में लाभुकों के खाते में भेजे जायेंगे मईयां योजना के पांच हजार, इन्हें नहीं मिलेंगे पैसे

Mukesh Tiwari
Author: Mukesh Tiwari

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!