झारखंड: धनबाद लोकसभा से ट्रांसजेंडर सुनैना सिंह लड़ेगी चुनाव, इतिहास रचेगा धनबाद

धनबाद लोकसभा में थर्ड जेंडर की एंट्री:सुनैना सिंह लड़ेंगी चुनाव, 48 हजार थर्ड जेंडर की हैं अध्यक्ष; कहा – इतिहास रचेगा धनबाद

रांची: झारखण्ड में एक बार फिर थर्ड जेंडर राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। इस बार झारखंड के कोयलांचल में थर्ड जेंडर की चुनावी मैदान में दावेदारी ने इनके समाज में जान फूंक दी है। कोयलांचल के थर्ड जेंडर संघ की जिला अध्यक्ष सुनैना सिंह इस बार धनबाद लोक सभा चुनाव में अपना ताल ठोक दी है।

थर्ड जेंडर संघ की जिला अध्यक्ष सुनैना सिंह 48 हजार थर्ड जेंडर का प्रतिनिधित्व करती हैं। बकौल सुनैना कल तक जो हाथ सभी को दुआएं देने के लिए उठा करती थी उसी हाथ को मजबूत करने के मकसद से वह वोट मांग रहे हैं।

सुनैना स्नातक की डिग्री पीके राय मेमोरियल कॉलेज से की है। उनका लालन-पोषण झारखंड ट्रांस जेंडर संघ के प्रदेश अध्य्क्ष छमछम देवी ने किया है। बचपन से ही पढ़ाई लिखाई और समाज सेवा मे ज्यादा ध्यान देने वाली सुनैना किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।

वर्तमान राजनीति में थर्ड जेंडर की भागीदारी शून्य है।जबकि एक समय ऐसा था जब देश की पहली ट्रांसजेंडर विधायक और महापौर मध्य प्रदेश से निर्वाचित हुए थे। ट्रांसजेंडर कमला बुआ और शबनम मौसी के प्रतिनिधि बनने के बाद से ही देश में एक नई राजनीति की शुरुआत हुई थी। इन दोनों ही ट्रांसजेंडर्स ने समाज को समता, समानता का संदेश दिया था।

थर्ड जेंडर संघ की जिला अध्यक्ष सुनैना सिंह 48 हजार थर्ड जेंडर का प्रतिनिधित्व करती हैं। बकौल सुनैना कल तक जो हाथ सभी को दुआएं देने के लिए उठा करती थी उसी हाथ को मजबूत करने के मकसद से वह वोट मांग रहे हैं।

 

सुनैना कहती हैं कि जो धनबाद देश को ऊर्जा देता है वह खुद अंधेरा में है।
सुनैना कहती हैं कि जो धनबाद देश को ऊर्जा देता है वह खुद अंधेरा में है।

दो साल तक कराया नि:शुल्क भोजन

कोविड के दौरान इन्होंने वह अपनी टीम के साथ समाज सेवा में लगी रहीं। जिले के स्टेशन, बस स्टैंड के आस पास, सड़क पर ठेला लगाने वाले, कूड़ा बीनने वाले, भिखारी, गरीब और कमजोर समूह के लोगों को दो साल तक दो टाइम मुफ्त भोजन दिया करते थे। सुनैना कहती हैं कि जो धनबाद देश को ऊर्जा देता है वह खुद अंधेरा में है।

 

Mukesh Tiwari
Author: Mukesh Tiwari

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!