मंडप में झूमा दूल्हा, दुल्हन ने ठुकराई शादी – 8 घंटे तक 50 बाराती रहे बंधक!
गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र अंतर्गत बरदरी गांव में सोमवार की रात एक शादी समारोह उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा में बदल गया जब मंडप में बैठे दूल्हा देवव्रत कुमार (निवासी- निमिया, चैनपुर, पलामू) नशे में धुत होकर बार-बार गिरने लगा।
शादी की रस्में चल रही थीं, महिलाएं गीत गा रही थीं, लेकिन दूल्हे की हालत देख दुल्हन आसिता कुमारी (पुत्री रामशरण राम) ने शादी से इनकार कर दिया और मंडप से उठकर अंदर चली गई। लड़की पक्ष ने तत्काल शादी रद्द करने का निर्णय लिया।
इसके बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारातियों से ₹2 लाख नकद, ₹1.54 लाख की आपाची बाइक, फ्रिज-कूलर सहित ₹5.84 लाख खर्च की वापसी की मांग की। मांगे पूरी न होने पर बारातियों समेत करीब 50 लोगों को बंधक बना लिया गया, जिनमें बैंड पार्टी भी शामिल थी।
🚨 पुलिस कार्रवाई:
मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे सूचना मिलने पर रंका थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी बंधकों को मुक्त कराया।
पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन समेत दोनों पक्षों को थाना बुलाकर पूछताछ की। दुल्हन अपने फैसले पर कायम रही और पुलिस के समक्ष शादी से साफ इनकार कर दिया।
रोजाना सुबह गढ़वा, पलामू लातेहार बुलेटिन 👉 YouTube चैनल देखने के लिए क्लिक करें
रोजाना सुबह झारखण्ड बुलेटिन 👉 YouTube चैनल देखने के लिए क्लिक करें
🏠 गढ़वा: अबुआ आवास की राशि लेकर घर नहीं बनाए 465 लाभुक, प्रशासन ने उठाया सख्त कदम
🏠 गढ़वा: अबुआ आवास की राशि लेकर घर नहीं बनाए 465 लाभुक, प्रशासन ने उठाया सख्त कदम
