झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 20 जिलों के उपायुक्त बदले, बदल गए गढ़वा डीसी , देखिए पूरी सूची
26 मई 2025
रांची, संवाददाता
झारखंड सरकार ने सोमवार को एक बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए राज्य के 20 जिलों में नए उपायुक्त (DC) की नियुक्ति कर दी है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, कई जिलों में पहले से तैनात उपायुक्तों का तबादला किया गया है, जबकि दो जिलों में डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर (DDC) को प्रमोट करके उपायुक्त बनाया गया है।
जिन अधिकारियों को किसी पद पर पदस्थापित नहीं किया गया है, उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्मिक विभाग में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
✅ 20 जिलों के नए उपायुक्तों की पूरी सूची इस प्रकार है:
क्रम संख्या | नाम | पूर्व पद/स्थान | नवीन पदस्थापन (जिला डीसी) |
---|---|---|---|
1 | अजय नाथ झा | आदिवासी कल्याण आयुक्त | बोकारो |
2 | फैज अक अहमद | निदेशक, बागवानी | रामगढ़ |
3 | आदित्य रंजन | निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी | धनबाद |
4 | रामनिवास यादव | निदेशक, उच्च शिक्षा | गिरिडीह |
5 | आर. रोनिता | निदेशक, स्पेशल एप्लिकेशन | खूंटी |
6 | नमन प्रियेश लकड़ा | उपायुक्त, गिरिडीह | देवघर |
7 | अंजली यादव | निदेशक, पर्यटन | गोड्डा |
8 | करण सत्यार्थी | उपायुक्त, गुमला | पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) |
9 | चंदन कुमार | उपायुक्त, रामगढ़ | पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) |
10 | कंचन सिंह | सीईओ, जेएसएलपीएस | सिमडेगा |
11 | नितीश कुमार सिंह | निदेशक, ऑडिट | सरायकेला |
12 | प्रेरणा दीक्षित | एमडी, जियाडा | गुमला |
13 | शशि प्रकाश सिंह | निदेशक, प्राथमिक शिक्षा | हजारीबाग |
14 | कुमार ताराचंद | निदेशक, कृषि | लोहरदगा |
15 | कीर्ति श्री | एमडी, झारक्राफ्ट | चतरा |
16 | अभिजीत सिन्हा | डीडीसी, दुमका | दुमका |
17 | ऋतुराज | डीडीसी, कोडरमा | कोडरमा |
18 | समीरा एस | निदेशक, बाल संरक्षण | पलामू |
19 | रवि आनंद | संयुक्त सचिव, कार्मिक विभाग | जामताड़ा |
20 | दिनेश यादव | उप विकास आयुक्त रांची | गढ़वा |
📌 गढ़वा डायरी पर पढ़ते रहें अपने इलाके की हर बड़ी और सच्ची खबर — गांव, पंचायत से लेकर जिला तक की ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जुड़ें हमसे।
👉 [www.garhwadayri.in
📺 देखिए यह पूरी खबर वीडियो में भी – हमारे YouTube चैनल “खबरीलाल झारखंड” पर!
🎙️ गांव की गलियों से लेकर विधानसभा तक की आवाज़ —
सबसे तेज़, सबसे भरोसेमंद लोकल न्यूज, सिर्फ खबरीलाल झारखंड पर।
👉 अभी सब्सक्राइब करें: YouTube.com/@KhabrilalJharkhand
🔔 नोटिफिकेशन बेल जरूर दबाएं ताकि कोई खबर न छूटे।
