रंका में जमीन विवाद को लेकर अधेड़ की कुल्हाड़ी से हत्या, परिजनों में कोहराम
गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवाही गांव में जमीन विवाद के कारण रविवार रात एक अधेड़ की निर्मम हत्या कर दी गई। 55 वर्षीय मुद्रिका यादव को धारदार कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला गया।
✍️ क्या है पूरा मामला:
पुलिस के अनुसार मृतक मुद्रिका यादव का अपने गोतिया परिजनों से जमीन को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा था। रविवार की रात वे अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित गोशाला में मवेशियों के पास सोए हुए थे।
सोमवार सुबह जब वह देर तक घर नहीं लौटे, तो परिजन उन्हें खोजते हुए गोशाला पहुंचे। वहां उन्होंने मुद्रिका यादव का शव खून से लथपथ अवस्था में पाया। यह दृश्य देख परिजनों में कोहराम मच गया।
🕵️ पुलिस की कार्रवाई:
सूचना मिलते ही रंका थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण जमीन विवाद प्रतीत हो रहा है। संभावित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छानबीन तेज़ कर दी गई है।
हत्या की खबर से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
📌 गढ़वा डायरी पर पढ़ते रहें अपने इलाके की हर बड़ी और सच्ची खबर — गांव, पंचायत से लेकर जिला तक की ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जुड़ें हमसे।
👉 [www.garhwadayri.in
📺 देखिए यह पूरी खबर वीडियो में भी – हमारे YouTube चैनल “खबरीलाल झारखंड” पर!
🎙️ गांव की गलियों से लेकर विधानसभा तक की आवाज़ —
सबसे तेज़, सबसे भरोसेमंद लोकल न्यूज, सिर्फ खबरीलाल झारखंड पर।
👉 अभी सब्सक्राइब करें: YouTube.com/@ Khabrilal Jharkhand
🔔 नोटिफिकेशन बेल जरूर दबाएं ताकि कोई खबर न छूटे।
