चिनिया: प्रखंड मुख्यालय स्थित सिधवा मोड़ में गुरुवार को अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के प्रखंड इकाई चिनिया के द्वारा सीधवा मोड़ चिरका में प्रकृति महापर्व सरहुल पूजा धूमधाम से मनाया गया। मौके पर उपस्थित अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के जिला अध्यक्ष चेतू सिंह खरवार ने कहा कि यह पर्व साल वृक्ष की पूजा चैत महीने के तीसरे दिन की जाती है यह नए साल की शुरुआत का प्रतीक है उसमें जल जंगल और प्रकृति की अन्य तत्वों की पूजा होती है इस अवसर पर उपस्थित अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह खरवार, मुद्रिका बैगा,कविता कुमारी, शकुंती देवी, बिंदेश्वरी सिंह, सूरज देव सिंह, रामेश्वर सिंह, विनोद सिंह ,बीरबल कोरवा, सन्देव सिंह नेमा सिंह, सुशील डुंगडुंग ,राम जन्म सिंह, दशरथ परहिया, प्रेम परहिया,वीरेंद्र कोरबा,चैतु सिंह,सत्यनारायण सिंह,मुकेश सिंह,शशिभूषण सिंह,नागेश्वर सिंह ,दिलदार सिंह आदी उपस्थित थे।
