पिकअप वैन रांची से डालटनगंज की ओर जा रहा था, आजाद घाटी पुलिया से नीचे गिरी पिकअप, 3 मवेशियों की मौत
मेदिनीनगर: सतबरवा थाना क्षेत्र के आजाद घाटी पुलिया से नीचे अनियंत्रित होकर एक पिकअप वैन पलटी खा गया, जिससे तीन मवेशियों की मौत हो जाने की प्रारंभिक सूचना मिली है।
ऐसे हुई दुर्घटना, जिसमें गौवंश की गई जान
सतबरवा थाना प्रभारी अंचित कुमार ने बताया कि मवेशी लदा पिकअप वैन रांची से डालटनगंज की ओर जा रहा था। गुरुवार अहले सुबह तीन बजे के करीब तेज गति से जा रहा पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरा, जिससे दो बछड़ा और एक बड़ा मवेशी की मौत होने की खबर है। पिकअप वैन में 8 की संख्या में मवेशी लादकर ले जाया जा रहा था। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। घटना के बाद से चालक सह चालक मौके से फरार बताए जा रहे हैं।
आज 10 मई, गढ़वा, पलामु समेत झारखंड की मुख्य खबरें: click here
मवेशियों के डकारने से जुटे ग्रामीण
ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार अहले सुबह 3 बजे के करीब पुलिया से नीचे गिरने की तेज आवाज आई। नजदीक जाकर देखा तो पिकअप वैन गिरकर पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया था। मवेशियों की डकारने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़कर पहुंचे, जहां से पुलिया के नीचे मवेशी गाड़ी पलटने की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं बाकी मवेशी घायल थे। घटनास्थल पर चालक और सहचालक नहीं थे।
अक्सर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते है.

मालूम हो कि रांची-डालटनगंज मुख्य मार्ग एनएच 75 पर जिस जगह पर यह दुर्घटना हुई है, वह सुरक्षा की दृष्टि से असुरक्षित जोन में आता है। घटनास्थल पर सड़क घुमावदार है। थोड़ी सी लापरवाही बरतने के बाद यहां अक्सर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं। एनएचएआई 75 के संबंधित संवेदक को कई बार सूचना दी गई है कि सड़क में पहले सुधार किया जाए। वावजूद किसी भी प्रकार के सुरक्षा का उपाय नहीं करना, संवेदक की लापरवाही को प्रदर्शित करता है। ग्रामीणों ने मवेशियों की मौत पर दुख प्रकट किया है।
गैर कानूनी तरीके से पशुओं को ले जाया जा रहा थारू बीएचओ
सदर डालटनगंज के पशुपालन पदाधिकारी डॉ अनूप विलियम लकड़ा ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि गैर कानूनी तरीके से एक छोटे से पिकअप वैन में आठ मवेशियों को ठूंसकर ले जाया जा रहा था। जो असंवैधानिक है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि पिकअप वैन बुरी तरीके से पलटी खाकर क्षतिग्रस्त हो गया है। दो बछड़ा तथा एक बड़ा मवेशी की मौत हो गई है। जख्मी अन्य पशुओं के इलाज की व्यवस्था की जा रही है।
