मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए देश की जनता हैं आतुर: सत्येन्द्रनाथ
झामुमो, राजद और बसपा छोड़कर दो सौ से अधिक कार्यकर्ता भाजपा में शामिल
गढ़वा। गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के रंका के सोनदाग में आयोजित भाजपा का पथ सभा के दौरान दो सौ से अधिक झामुमो, राजद और बसपा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सभी को भाजपा के पूर्व विधायक सह गढ़वा विधानसभा के संयोजक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने माला और पार्टी क पट्टा पहनाकर भाजपा में शामिल कराया। भाजपा में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं में कृष्णा, प्रजापति, सुरेश भुइयां, रघु भुइयां, मनोज प्रजापति, संजय प्रजापति, चरकू भुइयां, बीरू भुइयां, नकल भुइयां, जयराम भुइयां, रामनाथ भुइयां, इंद्रदेव भुइयां, कामेश्वर प्रजापति, गणेश राम, मुकेश राम, अखिलेश राम, मनोज भुइयां, सनोज भुईयां, बिफान भुइयां, सुशील प्रजापति, विशाल प्रजापति, बिरझू भुइयां, शंकर राम, विनोद राम सहित अन्य का नाम शामिल है.
देश की कमान सुरक्षित हाथों में सौंपने के लिए पूरी तरह मूड बना चुकी: सतेंद्रनाथ
मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि देश की जनता ने मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने को आतुर है। जनता अपना देश की कमान सुरक्षित हाथों में सौंपने के लिए पूरी तरह मूड बना चुकी है। उसी का नतीजा है कि पलामू संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी वीडी राम की तीसरी बार प्रचंड जीत हो रही है। उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी पार्टी एकजुट होकर पीएम मोदी को सत्ता से बेदखल करना चाहते है। लेकिन देश की जनता कांग्रेस, झामुमो और राजद के कार्यकाल को देख चुकी है।
11 मई: झारखंड़ की 25 मुख्य खबरे फटाफट: click here
राज्य में झामुमो के नेतृत्व में चल रही सरकार से जनता पूरी तरह ऊब चुकी है। गढ़वा सहित पूरे झारखंड में खुलेआम लूट मची है। बिना पैसे का कोई काम नहीं हो रहा है। गढ़वा की जनता बालू के लिए तरस रही है। जबकि यहां के बालू मंत्री के संरक्षण में दूसरे प्रदेशों में तस्करी कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि वीडी राम इस बार पिछले रिकॉर्ड को तोड़कर चुनाव जीत रहे है। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक ने रंका प्रखंड के विभिन्न गांवों में भी जनसंपर्क अभियान चलाया। वहीं शुक्रवार को कोरवाडीह, भिखही सहित अन्य गांवों का दौरा कर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
ये थे उपस्थित
मौके पर भाजपा नेता विनोद चंद्रवंशी, जितेन्द्र चंद्रवंशी, सन्नी चंद्रवंशी, उमेश सिंह, विवेकानंद तिवारी, विकास तिवारी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
