गढ़वा: श्रीकृष्ण गोशाला समिति की कमिटी भंग, तदर्थ समिति के अध्यक्ष बने वरिष्ट पत्रकार विनोद पाठक
31 दिसंबर तक नयी समिति का चुनाव होगा, निवर्तमान सचिव निष्कासित

गढ़वा:श्रीकृष्ण गोशाला समिति गढ़वा की रविवार को हुई आमसभा में वर्तमान समिति को भंग करने का निर्णय लिया गया। समिति में विवादों को देखते हुए सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया।

नये चुनाव तक के लिए एक तदर्थ समिति बनाई गई है। इसमें वरिष्ट पत्रकार विनोद पाठक अध्यक्ष और उपेंद्र सिंह कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए।

आमसभा में निवर्तमान सचिव रमेश कुमार दीपक को अमर्यादित आचरण और भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण सर्वसम्मति से निष्कासित कर दिया गया। उन्हें एक सप्ताह के अंदर गोशाला से संबंधित सभी कागजात और हिसाब सौंपने का निर्देश दिया गया। अन्यथा कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

आमसभा ने निर्णय लिया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए 31 दिसंबर तक नयी समिति का चुनाव कराया जाएगा। तब तक तदर्थ समिति ही गोशाला के संचालन और आवश्यक कार्यों की जिम्मेदारी संभालेगी।

ये बने सदस्य

तदर्थ समिति में विनोद कमलापुरी, कंचन साहू, मयंक तिवारी, नंदलाल प्रसाद, श्याम सुंदर प्रसाद, प्रवीण जायसवाल, घनश्याम प्रसाद पुतुल,

विनोद जायसवाल, सचिन अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, ज्योति प्रकाश, अनिल सोनी, राजकुमार सोनी, अरविंद पटवा, मनोज पटनायक, विनोद प्रसाद, सुनील केसरी, वार्ड पार्षद सुनील कुमार को सदस्य शामिल किया गया।


धर्मनाथ झा को गोशाला की देखरेख का दायित्व सौंपा गया है। जबकि दूध वितरण पूर्ववत सुरेश अग्रवाल की देखरेख में होगा।

आमसभा में बड़ी संख्या में लोग रहे उपस्थित

आमसभा में वरिष्ठ पत्रकार विवेकानंद उपाध्याय, अवधेश कुशवाहा समेत विजय केसरी, कमलेश प्रसाद उर्फ पिंटू बाबू, दुदुन उपाध्याय, डॉ. पातंजलि केसरी, संतोष शौंडिक,


पंकज गुप्ता, सुदर्शन सिंह, ओमप्रकाश केसरी, सत्यनारायण दूबे, शंकर माली, मृत्यंजय कुमार, रमेश पाठक, सुरेश केसरी, हरीश सिंह, प्रदीप केसरी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
आमसभा का संचालन ज्योति प्रकाश ने किया।
इसे भी पढ़े: गढ़वा में राशन कांड: इस प्रखंड में डीलर को बंधक बनाकर 125 बोरी राशन लुटकर ले गए ग्रामीण
