अबुआ आवास मिला लाभुक को, अंगूठा लगवाकर पैसा ले लिए मुखिया…

अबुआ आवास की लाभुक दो महीने से लाभुक परेशान, बीडीओ से राशि दिलाने की गुहार

तरहसी, पलामू: जिले के तरहसी प्रखंड अंतर्गत कसमार पंचायत के सामगढ़ गांव की एक महिला लाभुक का अंगूठा लगवा कर मुखिया पति अरविंद गुप्ता द्वारा अबुआ आवास की प्रथम किस्त की राशि निकाल कर रख लेने का मामला सामने आया है। पिछले दो महीने से मुखिया पति लाभुक का पैसा रखे हुए हैं, जिससे निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। परेशान लाभुक इतवरिया देवी (60वर्ष) पति गवार भुइयां परेशान है और प्रखंड विकास पदाधिकारी से गुहार लगायी है।

आज 7 मई- गढ़वा, पलामु समेत झारखंड़ की मुख्य खबरें- यहां क्लिक करें

इतवरिया ने सोमवार को कहा कि कसमार की मुखिया संजू देवी के पति अरविंद गुप्ता दो महीने पहले उसके घर सीएससी सेंटर के बबलू कुमार के साथ आए थे और अबुआ आवास की प्रथम किस्त की राशि 30 हजार रूपए उससे अंगूठा लगवाकर निकाल लिए और अपने पास रख लिए। मुखिया पति ने 20 हजार रूपए गांव के मिस्त्री को मकान बनवा देने के लिए दिए, जबकि 10 हजार रूपए अपने पास रख लिए। दो महीने बीतने के बाद भी उसके मकान के निर्माण में एक ईंट तक नहीं जोड़ी गयी है। ना ही मुखिया द्वारा उसके पैसे वापस किए जा रहे हैं। मांगने पर मुखिया पति बताते हैं कि 20 हजार का सामान गिरा देंगे और घर भी हम बनवा देंगे। लाभुक ने कहा कि मुखिया अबुआ आवास के पैसे को भी पंचायत का फंड समझते हैं।

आरोप निराधार: मुखिया पति
इधर मुखिया पति अरविंद गुप्ता से उनका पक्ष लेने की कोशिश करने पर उन्होंने बताया कि सारे आरोप निराधार हैं।
मामले में जिले के उपविकास आयुक्त रवि आनंद ने बताया कि अगर लाभुक से जबरन पैसा ले लिया गया है तो इस संबंध में पुलिस में कम्पलेन करना चाहिए। बावजूद मामले की जानकारी लेकर कार्रवाई की जायेगी।

 

Mukesh Tiwari
Author: Mukesh Tiwari

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!