पलामू: टीएसपीसी नक्सलियों से मुठभेड़ में दो जवान शहीद, एक गंभीर रूप से घायल

पलामू: टीएसपीसी नक्सलियों से मुठभेड़ में दो जवान शहीद, एक गंभीर रूप से घायल

पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र स्थित केदल गांव में पुलिस और प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस के दो जवान शहीद हो गए, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है। घायल जवान का इलाज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एमएमसीएच) में चल रहा है।

शहीदों में एएसपी अभियान का बॉडीगार्ड भी शामिल

मुठभेड़ में शहीद होने वाले जवानों में सुनील राम और संतान मेहता शामिल है। वहीँ घायल जवान के नाम रोहित कुमार है. घटना की पुष्टि पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने की है।

इनामी नक्सली शशिकांत गंझू के खिलाफ था अभियान

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली कमांडर शशिकांत गंझू के खिलाफ सर्च अभियान चलाया था। अभियान के दौरान पुलिस टीम केदल गांव पहुंची। यह गांव शशिकांत गंझू का गढ़ माना जाता है। जैसे ही पुलिस गांव में दाखिल हुई, नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

गोलीबारी में तीन जवान हुए थे घायल

नक्सलियों की गोलीबारी में तीन पुलिस जवान घायल हो गए। सभी को तुरंत एमएमसीएच लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो जवानों को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल जवान का इलाज जारी है।

नक्सल गतिविधियों का केंद्र है केदल

शशिकांत गंझू पर झारखंड सरकार ने 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। वह पलामू और चतरा जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में नक्सली गतिविधियों को संचालित करता है।

इसे भी पढ़े: गढ़वा से बड़ी खबर : अबुआ, जनमन और प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर आया बड़ा अपडेट, जान लें खाते में कब तक आयेंगे पैसे

Mukesh Tiwari
Author: Mukesh Tiwari

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!