गढ़वा: रमकंडा भंडरिया रोड में सडक दुर्घटना, दो युवक घायल
रमकंडा: रमकंडा भंडरिया मुख्य मार्ग में सालेटोंगरी गांव के समीप हुई बाइक दुर्घटना में दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए।घायलावस्था में दोनों घायलों को ईलाज के लिए 108 एम्बुलेंस के सहारे भंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
जहाँ फिलहाल मंगलवार की सुबह करीब 8 प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है।घायलों में पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिला के भवरमाल गांव निवासी गोपाल सिंह के 22 वर्षीय पुत्र गोपाल सिंह एवं महाराज गंज निवासी शिवराम सिंह के 25 वर्षीय पुत्र वीरेन्द्र सिंह का नाम शामिल है।घटना के बारे में बताया गया की दोनों लोग एक ही बाइक पर सवार अपने गांव से रमकंडा क्षेत्र की ओर आ रहा रहा था।
इसी दौरान सालेटोंगरी के समीप बाइक अनियंत्रित होकर एक घर के दीवार से टकराकर दुर्घटना ग्र्स्त हो गईं। जिसके बाद दोनों लोग गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए।ग्रामीणो ने बताया कि दोनो बाइक सवार अत्याधिक शराब के नशे में थे।
इसे भी पढ़े: गढ़वा में भाजपा का आक्रोश मार्च, मंत्री हफीजुल हसन को बर्खास्त करने की उठी मांग
